क्या नारियल पानी पीकर आसानी से घटाया जा सकता है वजन? डॉक्टर ने दूर किया कन्फ्यूजन

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सोचते हैं कि नारियल पानी पीने से वजन कम होता है? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। नारियल पानी एक हेल्दी ड्रिंक है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है लेकिन क्या यह सच में वेट लॉस में जादू की तरह काम करता है? आइए जानते हैं इसपर हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी की राय।

HIGHLIGHTS

  • रोज नारियल पानी पीने से शरीर की कई जरूरतें पूरी होती हैं।
  • इसमें शामिल इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
  • कई लोग वेट लॉस करने के लिए नारियल पानी पीते हैं।

(Health is life)

 किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है। अगर यह ठीक से काम करना बंद कर दे, तो शरीर में वेस्ट प्रोडक्ट्स जमा होने लगेंगे, जो बीमारियों की वजह बन सकते हैं। इसलिए किडनी की सेहत (Kidney Health) पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहला सुझाव दिया जाता है भरपूर मात्रा में पानी पीना।
पानी किडनी के लिए बेहद जरूरी है लेकिन कुछ और ड्रिंक्स (Drinks for Healthy Kidney) भी हैं, जो किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
आइए जानें कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं, बल्कि किडनी के लिए भी एक बेहतरीन ड्रिंक है। नींबू में सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी में पथरी बनने के खतरे को कम करता है। यह किडनी में कैल्शियम ऑक्सलेट जमा होने से रोकता है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने की आदत आपकी किडनी के लिए वरदान साबित हो सकती है।

क्रैनबेरी जूस

क्रैनबेरी जूस को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के लिए रामबाण माना जाता है, लेकिन यह किडनी की सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोएंथोसायनिडिन्स एंटीऑक्सीडेंट बैक्टीरिया को किडनी और ब्लैडर की दीवारों से चिपकने नहीं देते, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

हर्बल टी

चाय और कॉफी की जगह अगर आप हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी किडनी के लिए एक अच्छा कदम होगा। खासतौर से अदरक की चाय। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो किडनी में सूजन और जलन को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

जौ का पानी

जौ का पानी किडनी की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है। यह एक नेचुरल डाययूरेटिक है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव डालने वाले टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर करने में मदद करता है। इसे बनाना भी आसान है- एक लीटर पानी में दो चम्मच जौ डालकर उबालें, ठंडा होने पर छानकर पी लें। स्वाद के लिए थोड़ा नींबू या शहद मिलाया जा सकता है।